Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Anti Drug Drive: सेवा पखवाड़े और स्वच्छता अभियान के तहत अनोखा...

Rewa Anti Drug Drive: सेवा पखवाड़े और स्वच्छता अभियान के तहत अनोखा प्रदर्शन, कोठी कंपाउंड में गूंजा नशामुक्त समाज का नारा

रीवा। Nishaanebaz.com-Rewa Anti Drug Drive: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम’ तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित विशेष स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने अनूठे अंदाज में जन जागरूकता अभियान चलाया।

समिति के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रीवा के व्यस्ततम अग्रसेन चौक एवं कोठी कंपाउंड क्षेत्र में एकत्रित होकर बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कोरेक्स सिरप की खाली शीशियों की माला अपने गलों में पहनी और हाथों में झाड़ू थामकर सड़कों की सफाई की। इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर मार्ग से गुजरने वाले लोग ठिठक गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के घातक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना तथा स्वच्छ समाज के साथ-साथ पूरी तरह से नशामुक्त समाज का सशक्त संदेश देना रहा।

Read More : MP Deputy CM Rajendra Shukla Inauguration: रीवा के सगरा में 37 लाख से बना ‘अटल ग्राम सेवा सदन’, उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने युवाओं और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नशा युवा पीढ़ी के भविष्य और उनके जीवन के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कोरेक्स सहित विभिन्न प्रकार के घातक नशीले पदार्थों की चपेट में आकर आज का युवा न केवल अपना शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य तबाह कर रहा है, बल्कि अपने परिवारों को भी गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट में धकेल रहा है।

Read More : Indore Bhagirathpura Water Contamination Protest: भागीरथपुरा पहुंचे कांग्रेस नेता, दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

सुजीत द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि यदि देश की युवा शक्ति ही नशे के अंधकार में खो जाएगी, तो राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बुरी तरह प्रभावित होगा। युवाओं को नशे की इस गिरफ्त से सुरक्षित बाहर निकालना केवल सरकार या प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। समिति ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि स्वच्छता अभियान की तर्ज पर नशा मुक्ति को भी एक जनआंदोलन का रूप दिया जाना बेहद जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here