रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Agrathon 4.0 Event: राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में रविवार की सुबह राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और सामाजिक एकजुटता का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। अग्रवाल सभा रायपुर एवं अग्रवाल युवा मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘AGRATHON 4.0’ – “Vande Mataram – Run For Nation” का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही देशभक्ति के गीतों और उल्लास से सराबोर इस मैराथन में लगभग 3500 से 4000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर पूरे परिसर को ऊर्जावान बना दिया।
रायपुर के मरीन ड्राइव में AGRATHON 4.0 का भव्य आयोजन। 4 हजार प्रतिभागियों ने ‘Vande Mataram – Run For Nation’ के साथ राष्ट्रप्रेम और स्वास्थ्य का संदेश दिया।
#रायपुर #AGRATHON4 #VandeMataram #मैराथन #Raipur #AGRATHON4 #RunForNation #Marathon #Chhattisgarh #Nishaanebaz https://t.co/OkKBFVzl47
— News (@khalkho_ji) October 4, 2026
इस मैराथन में न केवल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नोएडा और दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे धावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच युवाओं, महिलाओं, नन्हे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रप्रेम और स्वास्थ्य का संदेश फैलाया।
Read More : Raigarh Crime Prevention: गरबा व डांडिया आयोजनों में मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर, छेड़खानी की तो सीधे जेल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सीईओ अवनीश शरण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया बल्कि स्वयं मैराथन ट्रैक पर दौड़ लगाकर दौड़ पूरी की। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त समबीत मिश्रा, बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ‘Sky TMT’ की ओर से रवि सिंघल विशेष रूप से मौजूद रहे।
Read More : CG Vyapam Exam: राजनांदगांव में व्यापम परीक्षा शुरू, गेट पर तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में फिर जांच
इस अवसर पर अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि एग्रोथॉन केवल एक खेल स्पर्धा या दौड़ नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, बेहतर स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को जोड़ने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है। वहीं अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष की अभूतपूर्व सफलता युवाओं की भागीदारी का परिणाम है। आयोजन के दौरान ‘My Bharat’ संस्था द्वारा अग्रवाल युवा मंडल का विशेष सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, रामचंद अग्रवाल, संजय चौधरी सहित युवा मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






