Bilaspur Crime : हरेली तिहार पर निकले साहू परिवार की कार नाले में गिरी, 3 साल का मासूम बहा, 8 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT :

Bilaspur Crime : बिलासपुर। हरेली पर्व मनाकर लौट रहा खम्हरिया का साहू परिवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास तुंगन नाला पार करते वक्त कार अनियंत्रित होकर बह गई, जिससे 3 साल का मासूम तेजस पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, कार में सवार अन्य आठ लोगों को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

Bilaspur Crime :जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हरेली पर्व के अवसर पर उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गए थे।

 

Bilaspur Crime :लौटते समय तुंगन नाला पार करते हुए उनकी कार फिसलकर बहाव में बह गई। कार में चार वयस्क और पांच बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव में बह गए तीन वर्षीय तेजस को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना पर सीपत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। मासूम की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *