Korba Railway Track Death : मड़वारानी केबिन के पास ट्रैक पर बिछी लाश: आधी रात को हुए इस हादसे ने उड़ाए होश

VIKASH KHALKHO

Korba Railway Track Death : कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक का शव रेलवे के बिजली खंभे के तार से लिपटा हुआ पाया गया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चलती ट्रेन से खंभे से टकराने के कारण युवक की जान गई होगी।

देर रात की घटना, पहचान अभी बाकी: पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हादसा देर रात का प्रतीत होता है। आशंका है कि करीब 24 वर्षीय यह युवक किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा था और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह बिजली के खंभे से जा टकराया। मृतक ने काले रंग का लोअर, टी-शर्ट और जूते पहने हुए थे। मौके पर पहुँची उरगा पुलिस और आरपीएफ की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का लिया सहारा: उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब आसपास के गांवों में मुनादी कराने और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से युवक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही घटना के कारणों और युवक के निवास स्थान के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *