ONLINE-THAGI-INDORE: सोशल मिडिया विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, युवक बना साइबर ठगी का शिकार

0
88

ONLINE-THAGI-INDORE: इंदौर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले मुरैना निवासी युवक से जालसाजों ने करीब 3 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित रामप्रीत गुर्जर ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर “Capital Group Capital Income Builder” नाम की कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वे एक वेबसाइट पर पहुंचे, जहां कम समय में मोटा मुनाफा देने का दावा किया जा रहा था।

ONLINE-THAGI-INDORE:इसके बाद जालसाजों ने युवक से संपर्क कर हाई रिटर्न का लालच दिया। भरोसे में आकर रामप्रीत ने अलग-अलग किस्तों में करीब 3 लाख रुपये निवेश कर दिए।

जब उन्होंने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और रकम जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

ONLINE-THAGI-INDORE: ठगी का अहसास होने पर युवक ने भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उन बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

Evidence Tampering Case Raigarh : मांड नदी में मौत का खेल और साक्ष्य मिटाने की साजिश— लाल की जगह खड़ा किया हरा ट्रैक्टर, एसएसपी की जांच में खुला राज

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here