Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : नशामुक्ति केंद्र में ‘टॉर्चर’: युवक को पाइप से पीटने...

Raipur Crime : नशामुक्ति केंद्र में ‘टॉर्चर’: युवक को पाइप से पीटने का वीडियो वायरल, संचालिका के बेटे पर केस, परिजनों का सनसनीखेज आरोप

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर।राजधानी के पंडरी मोवा स्थित एक निजी नशामुक्ति केंद्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक आदिवासी युवक को पाइप से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।

Raipur Crime : आरोप है कि केंद्र संचालिका के बेटे ने इलाज के नाम पर युवक के साथ क्रूर मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर जख्म हो गए और मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। पीड़ित युवक ओडिशा के उमरकोट का निवासी अंकुर मांझी है। परिजनों ने उसे नशे की लत छुड़ाने के लिए सितंबर-अक्टूबर 2025 में केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ दिनों बाद ही उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन उस समय मामला दबा दिया गया।

Raipur Crime : घर लौटने पर खुला राज

Raipur Crime : फरवरी में जब अंकुर घर लौटा, तो उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए। उसकी पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे और वह बेहद डरा-सहमा हुआ था। डॉक्टरों को दिखाने पर पता चला कि मारपीट के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। फिलहाल उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने परिजनों को बताया कि केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने उसे पाइप से पीटा और गाली-गलौज की। वायरल वीडियो में भी आरोपी युवक को बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में इलाज के नाम पर ‘टॉर्चर सेल’ चलाया जा रहा था।

Raipur Crime : मिलने नहीं देते थे, जातिसूचक गालियां

Raipur Crime : परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनका बेटा केंद्र में भर्ती था, तब उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जाता था। मिलने जाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार और जातिसूचक गालियां दी जाती थीं। मामले में पंडरी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही केंद्र के संचालन से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी अनिकेश शर्मा खुद भी नशे का आदी है और फिलहाल टाटीबंध स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने संबंधित केंद्र से उसकी मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here