Rajnandgaon News: ई-स्कूटर निकाला बाहर और मच गया हड़कंप, अचानक धुआं फिर आग… 10 मिनट में सब खत्म

Sanjay Sahu
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। शहर के कमल टॉकीज चौक के पास चार्जिंग के बाद एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 मिनट में वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ई-स्कूटर सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी का बताया जा रहा है। स्कूटर की बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण उसे चार्जिंग पर लगाया गया था। चार्जिंग पूरी होने के बाद जैसे ही स्कूटर को बाहर निकाला गया, उसमें से अचानक अजीब आवाज आने लगी।

कुछ ही सेकंड में उठने लगा धुआं

आवाज आने के कुछ ही समय बाद ई-स्कूटर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। अचानक आग लगते देख आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से दूर हट गए।

10 मिनट में जलकर खाक हुआ स्कूटर

आग तेजी से फैलने के कारण कुछ ही मिनटों में पूरा ई-स्कूटर जलने लगा। करीब 10 मिनट में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की वजह से स्कूटर के बॉडी पार्ट्स समेत कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसका ढांचा ही बचा।

कंपनी को दी गई घटना की जानकारी

Rajnandgaon News: घटना के बाद वाहन मालिक महेश सोनी ने संबंधित कंपनी को इसकी सूचना दे दी है। फिलहाल ई-स्कूटर में आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। बैटरी, चार्जिंग सिस्टम या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

Rajnandgaon News: इस घटना के बाद ई-स्कूटर की सुरक्षा और चार्जिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, वाहन मालिक द्वारा कंपनी को शिकायत किए जाने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *