Gariaband News : एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटक का डंप बरामद

Gariaband News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद के बड़े डंप का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस से लूटी गई एक राइफल भी शामिल है।

Gariaband News : यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ई-30 टीम और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सुरक्षा बलों को यह अहम जानकारी आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली थी। उनके बताए गए ठिकानों पर दबिश देने के बाद भारी मात्रा में घातक सामग्री बरामद की गई।

Gariaband News : तीन संवेदनशील इलाकों में चला सर्च ऑपरेशन

Gariaband News : सुरक्षा बलों ने पीपरछेड़ी, कमारभौदी और मैनपुर के कुकरार जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, जहां जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

Gariaband News : बरामद सामग्री में शामिल हैं:

* पुलिस बल से लूटी गई 1 राइफल
* 1 देसी पिस्टल
* 12 बोर के 31 राउंड कारतूस
* 43 डेटोनेटर
* बड़ी मात्रा में अन्य कारतूस और दैनिक उपयोग की सामग्री

Gariaband News : नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

Gariaband News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिलने से आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories