Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP MLA Viral Video: शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो...

MP MLA Viral Video: शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल, बिजली-पानी की समस्या पर बयान को लेकर मचा सियासी विवाद

0
118

MP MLA Viral Video: शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

ग्रामीण महिलाओं के साथ जनसंवाद का वीडियो वायरल

MP MLA Viral Video: वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी ग्रामीण महिलाओं के बीच जनसंवाद करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिलाएं गांव में बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताती दिखाई देती हैं।महिलाओं का कहना है कि गांव में लंबे समय से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

READ MORE: Bhopal Employee Protest: भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का जोरदार प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन सुधार की उठी मांग

“वोट हमें नहीं दोगे तो किसे दोगे” बयान पर विवाद

MP MLA Viral Video: इसी बातचीत के दौरान विधायक द्वारा दिया गया एक बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है—
“वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे?”यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पानी की समस्या पर ग्रामीणों की शिकायत

MP MLA Viral Video: वीडियो में महिलाएं विधायक से कहती हैं कि गांव में लाइट और पानी दोनों की समस्या गंभीर है। एक महिला कहती है, “हम मर रहे हैं, बहुत परेशानी हो रही है।”इस पर विधायक उन्हें लिखित शिकायत देने की बात कहते हैं।

पानी की बोतल देने पर भी उठे सवाल

MP MLA Viral Video: वीडियो में आगे देखा जाता है कि विधायक अपनी गाड़ी से पानी की बोतल निकालकर महिलाओं को देते हैं। इस पर महिलाएं कहती हैं कि इतनी पानी से क्या होगा।इसी दौरान ग्रामीणों की ओर से यह भी बताया जाता है कि गांव में पिछले दो महीने से बिजली ट्रांसफार्मर (डीपी) खराब पड़ी है, जिसे बदलने की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों ने की डीपी बदलने की मांग

MP MLA Viral Video: ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विधायक से नई डीपी लगाने की मांग की।

READ MORE: Tikamgarh Water Crisis: टीकमगढ़ के तमोरा गांव में पेयजल संकट गहराया, 55 लाख की नल-जल योजना बंद, ग्रामीणों को तालाब का दूषित पानी पीने की मजबूरी

सोशल मीडिया पर बहस जारी

MP MLA Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद का हिस्सा बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर समस्या पर हल्के जवाब के रूप में देख रहे हैं।फिलहाल यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर भी लोगों की समस्याओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here