Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Central Jail: बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का मोबाइल पर बात...

Bilaspur Central Jail: बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का मोबाइल पर बात करते वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail

Bilaspur Central Jail: बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में एक आरोपी जेल के गेट पर मोबाइल फोन पर बात करता नजर आ रहा है।

Bilaspur Central Jail: जानकारी के अनुसार, तालापारा निवासी सलमान खान को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल लाया गया था। इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बात करता दिखाई दिया। खास बात यह है कि उसके आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Bilaspur Central Jail: वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि जेल में प्रवेश के दौरान आरोपी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और सुरक्षा जांच में यह बात सामने क्यों नहीं आई।

Bilaspur Central Jail: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक बंदी की मौत का मामला सामने आया था। मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद विचाराधीन कैदी **नीलू जगत** पर एक अन्य कैदी ने पत्थर से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल नीलू को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bilaspur Central Jail: नीलू जगत कोटा क्षेत्र के दवनपुर का रहने वाला था और वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bilaspur Central Jail: अब मोबाइल फोन वाले वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here