HomeChhattisgarhBacheli News : बचेली में छत्तीसगढ़ महिला समिति ने सावन मिलन उत्सव...

Bacheli News : बचेली में छत्तीसगढ़ महिला समिति ने सावन मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Bacheli News : बचेली। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली के तत्वावधान में सावन महीने के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ महिला समिति द्वारा पारंपरिक “सावन मिलन (सावन झूला)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

Bacheli News : कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना से हुई। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचीं और संगीतमय वातावरण में झूला झूलते हुए सावन के इस पावन पर्व का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत कर दिया।

Bacheli News : सावन माह शिव भक्ति का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पारिवारिक बंधन को भी प्रगाढ़ करता है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए महिला समिति ने आयोजन को एक सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया।

Bacheli News : यह पहला मौका था जब छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली के मंच पर “सावन झूला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में छत्तीसगढ़ महिला समिति बचेली की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी उल्लेखनीय रहा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here