IAS Ravi Mittal : छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त

Sanjay Sahu
IAS Ravi Mittal

IAS Ravi Mittal : रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

IAS Ravi Mittal : कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

IAS Ravi Mittal : प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की भूमिका नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में अहम होती है। रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *