Big Breaking : चैतन्य बघेल के खिलाफ ED चालान पेश, अब EOW करेगी गिरफ्तारी – दो महीने बाद और बढ़ी मुश्किलें

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित आबकारी घोटाले से जुड़ी कार्रवाई तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी और प्रोडक्शन वारंट के जरिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

EOW का उद्देश्य चैतन्य से आबकारी घोटाले और उससे जुड़े अन्य मामलों में विस्तार से पूछताछ करना है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी और रिमांड प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम आरोपियों और दस्तावेजों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आज चैतन्य बघेल के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। रायपुर जेल में न्यायिक रिमांड पर बंद चैतन्य के खिलाफ ED विशेष अदालत में चालान दाखिल करेगी। चालान पेश करने के समय ED की टीम उन्हें कोर्ट में भी ला सकती है।

इसके अलावा, आज बिलासपुर हाईकोर्ट में भी चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई होगी। इस याचिका में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। ED की ओर से भी कोर्ट में जवाब पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 18 जुलाई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार किया था। तब से वह रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद हैं और अब उनकी गिरफ्तारी और रिमांड प्रक्रिया को लेकर नया चरण शुरू होने वाला है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *