MP News : CCTV में कैद – 6 फीट उछलते दिखे ASI सौरभ, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

VIKASH KHALKHO

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर रविवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांढुर्ना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सौरभ राजपूत (30 वर्ष) की मौत हो गई। घटना चंदनगांव के पास हुई, जब सौरभ अपने दोस्तों के साथ होटल से बाहर आए और सड़क पार कर रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सौरभ सड़क पार करने के दौरान मोहल्ले में सांप मारते लोगों को देखकर रुके और डिवाइडर पार कर आगे बढ़े। इसी समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सौरभ लगभग 6 फीट तक उछलते हुए सड़क पर गिर गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश तेज कर दी है।

सौरभ राजपूत के पीछे पत्नी, तीन साल की बेटी, माता-पिता और बड़ा भाई हैं। उनका बड़ा भाई जालंधर में भारतीय वायुसेना में तैनात है और वह सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गया। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि हादसे की जानकारी देने और आरोपी वाहन की पहचान में मदद करें। जांच जारी है और उम्मीद है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *