BHOPAL News : वक्फ संपत्ति ऐशो-आराम के लिए नहीं, जरूरतमंदों की हक़दारी है : विश्वास कैलाश सारंग

VIKASH KHALKHO

भोपाल। वक्फ बोर्ड और संपत्तियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह फैसला निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देने वाला है।

सारंग ने आरोप लगाया कि वक्फ संपत्तियों पर अब तक कुछ लोगों ने बेजा कब्जा कर रखा था और इन संपत्तियों का इस्तेमाल उनके असली उद्देश्य से हटकर निजी ऐशो-आराम के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “वक्फ संपत्ति का उपयोग उन जरूरतमंदों के लिए होना चाहिए जिन्हें इसकी मदद से सहारा मिल सके, लेकिन कुछ मुस्लिम नेताओं ने इन संपत्तियों का इस्तेमाल अपने बच्चों के ऐशो-आराम के लिए किया।”

मंत्री ने कहा कि वक्फ कानून लागू होने के बाद यही लोग परेशान हुए और उन्होंने गलत मंतव्य से याचिकाएं दायर कीं। “आज सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि कानून सही दिशा में है।”

सारंग ने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद वक्फ संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे हटेंगे और इनका उपयोग समाजहित में किया जा सकेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *