Indore News : कव्वाल पर अश्लील हरकत का आरोप, बजरंगियों ने दबोचा…

Parivesh

इंदौर | Indore News : इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ता मुंबई निवासी कव्वाल नौशाद अली को पकड़कर थाने ले आए। उस पर आरोप है कि वह दर्जी समाज की 35 वर्षीय महिला को अपने फ्लैट में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। यह कार्रवाई सदर बाजार थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में हुई।

Indore News : बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि महिला को झांसे में लेकर कव्वाल नौशाद कथित रूप से शारीरिक संबंध बना रहा था। इस बारे में जानकारी गुजराती दर्जी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल सोनी को भी दी गई थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने रविवार रात फ्लैट में पहुंचकर कव्वाल को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

हालांकि महिला ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिघातात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। नौशाद को सोमवार को एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *