Indore Momos Factory Raid : फूड फैक्ट्री पर छापा : अजिनोमोटो से बने मोमोस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई….

Parivesh
Indore Momos Factory Raid

Indore Momos Factory Raid : इंदौर। शहर में मिलावटी और अस्वच्छ फास्ट फूड बेचने वालों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खातीपुरा इलाके में संचालित एक मोमोस फैक्ट्री पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। जांच में फैक्ट्री में गंदगी, खराब रख-रखाव और रॉ मटेरियल का गलत भंडारण पाया गया।

Indore Momos Factory Raid : टीम ने मौके से अजिनोमोटो (MSG) युक्त मोमोस का निर्माण होते देखा — जो गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। इसके अलावा फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के संचालित हो रही थी। प्रशासनिक टीम ने 150 किलो से अधिक संदिग्ध सामग्री जब्त कर फैक्ट्री को आगामी आदेश तक सील कर दिया।

READ MORE : Indore Bulldozer Action : सड़क चौड़ीकरण में अड़चन बने 11 मकानों पर निगम का चला बुलडोजर…

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सात नमूने परीक्षण के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फैक्ट्री संचालक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सस्ते और अस्वच्छ स्ट्रीट फूड से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य गतिविधि की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें।

READ MORE : Indore Shastri Bridge : शास्त्री ब्रिज की मिट्टी धंसी, सड़क पर हुआ इतना बड़ा गड्ढा…वीडियो हो रहा वायरल

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *