Indore News : पुलिस ने खोला लोडिंग वाहन, अंदर का नजारा देख उड़े होश, ठूंसकर भरी थीं 50 महिलाएं….जानें फिर क्या हुआ

Parivesh
Indore News

इंदौर : Indore News : शहर में यातायात पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन से 50 महिलाओं को ठूंस-ठूंसकर सफर करते हुए पकड़ा गया। यह सभी महिलाएँ एक निजी चॉकलेट कंपनी में काम करती हैं, और इन्हें लाने-ले जाने के लिए बस की जगह अवैध तरीके से लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Indore News : पुलिस ने बताया कि यह घटना ओवरलोडिंग और परमिट के उल्लंघन का गंभीर मामला है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर इस तरह से महिलाओं को जोखिम में डालकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *