Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Viral News : पैरोल पर छूटे डबल मर्डर के आरोपी का...

Gwalior Viral News : पैरोल पर छूटे डबल मर्डर के आरोपी का गांव में आतंक, हथियारबंद वीडियो वायरल

Gwalior Viral News
Gwalior Viral News

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : Gwalior Viral News : ग्वालियर में पैरोल पर जेल से रिहा हुए एक दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने अपने गांव में सरेआम आतंक मचाया है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे बदमाश विजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हथियारबंद साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में गांव में घूमता दिख रहा है।

Gwalior Viral News : उटीला थाना क्षेत्र के गुरी गांव में फैला दहशत

यह घटना उटीला थाना क्षेत्र के गुरी गांव की है, जहां विजय शर्मा लोगों में अपना खौफ जमाते हुए दिख रहा है। वीडियो में उसकी दबंगई साफ नजर आ रही है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया

वायरल वीडियो पुलिस तक पहुँच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेंगे। इस घटना ने पैरोल पर रिहा होने वाले अपराधियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह सुनिश्चित करने में लगी है कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएँ और गांव में शांति व्यवस्था बहाल की जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here