Indore Garba Shooting Incident: गरबा पंडाल में रास्ता मांगने के मामूली विवाद पर खूनी खेल, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पिता ने चलाई गोली; युवक की मौत

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Garba Shooting Incident: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन के बीच रास्ता मांगने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। बेटे के विवाद की खबर सुनकर पहुंचे रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक रक्षित चौबे ने मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ता मांगने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णबाग कॉलोनी में गरबा उत्सव की धूम थी और लोग भक्ति भाव में डूबे हुए थे। इसी दौरान आरोपी केशव राणे अपने घर जा रहा था। रास्ते में रास्ता ब्लॉक होने को लेकर उसकी रक्षित चौबे से बहस हो गई। मामूली बातचीत से शुरू हुई यह बहस गाली-गलौज और कहासुनी तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर केशव राणे ने अपने पिता नीरज राणे को पूरी घटना की जानकारी दी।

Read More : MP News: एमपी के 2% कर्मचारी भी नहीं ले रहे ट्रेनिंग! तीसरी रैंकिंग के बावजूद सरकार की बढ़ी चिंता

आवेश में आकर पिता ने चलाई गोली, पंडाल में मची भगदड़

बेटे की बहस की बात सुनते ही नीरज राणे आपा खो बैठे और आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर सीधे गरबा पंडाल के पास पहुंच गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही नीरज राणे ने फायरिंग कर दी, जिसमें से एक गोली सीधे रक्षित चौबे के पेट में जा लगी। गोली चलते ही गरबा पंडाल में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लहूलुहान हालत में रक्षित को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए मंगलवार सुबह उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Read More : Dussehra: कौन हैं भगवान श्रीराम की कुलदेवी? रावण पर विजय से पहले भी की थी पूजा, अयोध्या में मौजूद है प्राचीन मंदिर

आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए इंदौर की एसीपी हिमानी मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में एमआईजी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, रक्षित चौबे की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर केस में हत्या की धाराएं (BNS 103) जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता नीरज राणे (रिटायर्ड सैन्य अधिकारी) और उनके बेटे केशव राणे, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इस दुखद घटना ने एक पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *