भोपाल में बवाल : भाजपा नेत्री शकुन शर्मा से दबंगों की मारपीट, मंदिर जाने से रोका, बाल पकड़कर घसीटा…वीडियो वायरल

0
164
भोपाल में बवाल
भोपाल में बवाल

भोपाल। राजधानी के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दबंग गुर्जर परिवार पर भाजपा नेत्री और ब्राह्मण परिवारों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला ओमकारा सेवनिया की सिद्ध कॉलोनी का है, जहां मंदिर में कब्जे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

READ MORE : Raipur Land Scam : पहले सरकारी जमीन को किसानों के नाम किया, फिर मल्टीनेशनल कंपनी को बेचा, 150 करोड़ के घोटाले पर RERA का बैन….

पीड़िता शकुन शर्मा, जो बिलखिरिया मंडल भाजपा की महामंत्री हैं, ने बताया कि दबंग परिवार के सदस्यों ने मंदिर में पूजा करने से रोका और विरोध करने पर बाल पकड़कर खींचते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी परिवार ने तीन दिन पहले भी एक अन्य ब्राह्मण परिवार के साथ इसी तरह की हिंसा की थी।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में भी ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर बैन, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश…

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here