Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी, मायके...

MP NEWS: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

0
76

MP NEWS:  भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड जज की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक साल पहले हुई थी शादी

MP NEWS: मृतका की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी सामर्थ शर्मा से हुई थी।

MP NEWS: बताया जा रहा है कि सामर्थ शर्मा पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां रिटायर्ड जज हैं। शादी के बाद ट्विशा अपने पति के साथ कटारा हिल्स इलाके में रह रही थी।

READ MORE: MP NEWS: नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, भेष बदलकर छिपा था बदमाश

भाई से आखिरी कॉल में बोली— “अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलो”

MP NEWS: मृतका के परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले ट्विशा ने अपने भाई को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने कहा था कि वह अब प्रताड़ना सहन नहीं कर पा रही है और उसे अपने साथ ले जाने की बात कही थी।

MP NEWS: परिजनों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पति द्वारा उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव

MP NEWS: परिवार का आरोप है कि अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी को लेकर भी पति लगातार ट्विशा को ही जिम्मेदार ठहराता था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

MP NEWS: मृतका के भाई, जो भारतीय सेना में मेजर पद पर पदस्थ हैं, ने पुलिस को बताया कि ट्विशा ने फोन पर कहा था कि पिछले आठ दिनों से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

MP NEWS: घटना की सूचना मिलते ही कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

READ MORE: ratlam-abandoned-baby-found: कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लावारिस बच्ची, मानवता दिखाकर आगे आईं आशा कार्यकर्ता

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

MP NEWS: फिलहाल पुलिस आत्महत्या और पारिवारिक विवाद दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here