HomeMadhya PradeshGwaliorMP News : अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

MP News : अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

MP News : भिंड। जिले में पुलिस ने अवैध रूप से हथियार बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए, भारी मात्रा में अवैध हथियार और उन्हें बनाने का सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में पाँच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

MP News : भिंड एसपी डॉ. असित यादव और एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में साइबर एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और पहले एक बाइक पर बैठे व्यक्ति की तलाशी ली, जिससे चार देसी कट्टे बरामद हुए।

MP News : पूछताछ में इस आरोपी ने खुलासा किया कि उसके कुछ साथी मिलकर ग्राम रुपावली में एक घर और एक खेत पर कुएं की तिवरिया (मुंडेर) पर कट्टे की फैक्ट्री चला रहे हैं। पुलिस ने तत्काल बताए गए ठिकानों पर छापा मारा और मौके से अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा। छापे के दौरान, मौके से 17 कट्टे और बरामद किए गए।

MP News : पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में कुल 24 अवैध कट्टे और साथ ही हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here