Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior khaady vibhaag laparavahi : ग्वालियर में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 10...

khaady vibhaag laparavahi : ग्वालियर में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 10 दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न

khaady vibhaag laparavahi : ग्वालियर। ग्वालियर जिले के घाटीगांव एवं मोहना क्षेत्रों में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ संचालित दस शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर अभी तक खाद्यान्न (राशन) नहीं पहुँचा है, जिसके कारण हजारों हितग्राही परेशान हो रहे हैं।

पूरा महीना खत्म होने को है, लेकिन पात्र परिवारों को उनका मासिक राशन नहीं मिल सका है। वितरण कार्य के लिए अब सिर्फ 7 दिन का समय बचा है, जिससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्यौहार के दौरान भी कई गरीब परिवार खाद्यान्न को तरस गए।

जानकारी के अनुसार, खाद्यान्न की आपूर्ति में देरी के चलते घाटीगांव और मोहना की 10 उचित मूल्य दुकानों पर वितरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों ने भी समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया है, जिससे जरूरतमंदों की परेशानी बढ़ गई है।

हितग्राहियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने और वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें भूखे न रहना पड़े। इस बड़ी लापरवाही ने जिले में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here