Shajapur News : रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक ने कलेक्टर के होमगार्ड जवान के बच्चों को भी नहीं छोड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Parivesh
Shajapur News

शाजापुर, मध्यप्रदेश : Shajapur News : शाजापुर जिले के सलसलाई थाना में तैनात प्रधान आरक्षक राधेश्याम मालवीय का रिश्वत लेते और बातचीत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने शाजापुर कलेक्टर बंगले पर तैनात एक होमगार्ड जवान के बेटे और बेटी से भी पैसे की मांग की।

Shajapur News : क्या है पूरा मामला?

मामला सलसलाई थाना क्षेत्र के तीगंजपुर गांव का है, जहां एक युवती बिना बताए अपने मामा के घर चली गई थी। युवती के परिजनों ने सलसलाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में, आरोपी प्रधान आरक्षक राधेश्याम मालवीय ने युवती के परिजनों से पहले ₹1000 लिए।

इसके बाद, जब पीड़ित युवती और उसका भाई राहुल थाने पहुंचे, तो प्रधान आरक्षक ने उनसे ₹5000 की मांग की। राहुल ने जब फोन पर पैसों की बात की, तो प्रधान आरक्षक ने उसे थाने आकर बात करने को कहा। थाने में राहुल ने ₹500 दिए, जिस पर प्रधान आरक्षक नाराज हो गए और कहने लगे कि इतने कम पैसों में क्या होगा। रिश्वत की यह बातचीत और ₹500 लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

होमगार्ड जवान का परिवार भी नहीं बचा

पीड़ित राहुल के पिता शाजापुर कलेक्टर बंगले पर होमगार्ड जवान के पद पर तैनात हैं। इसके बावजूद, पुलिसकर्मी ने उनसे रिश्वत की मांग करने में कोई झिझक नहीं दिखाई। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर, एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *