Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : शिवपुरी करैरा में भयंकर कांड! कोर्ट जाते समय रास्ते...

M.P Crime : शिवपुरी करैरा में भयंकर कांड! कोर्ट जाते समय रास्ते में वकील को मारी गोली, मौके पर ही मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सिविल कोर्ट जा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कोर्ट जाते समय बनाया निशाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संजय सक्सेना रोज की तरह करैरा सिविल कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुनसान रास्ते का उठाया फायदा

बताया जा रहा है कि कोर्ट शहर से लगभग 4 से 5 किलोमीटर दूर स्थित है और वहां जाने वाला मार्ग अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

Read More : Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, यात्रियों को उतारकर शुरू हुई सघन जांच

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिवक्ता समुदाय में रोष

दिनदहाड़े हुई हत्या से स्थानीय अधिवक्ताओं और नागरिकों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here