Rewa Viral News: रीवा में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा प्रेम-प्रसंग को लेकर युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार, पुलिस ने संभाला मामला

Anuj Nirala

Rewa Viral News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में मंगलवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवती और उसकी मां के बीच सड़क पर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने अपनी ही मां को पहचानने से इनकार कर दिया। हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर काउंसलिंग के बाद मामला शांत कराया।

प्रेम-प्रसंग बना विवाद की वजह

Rewa Viral News: जानकारी के अनुसार, मामला रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धोबिया टंकी चौराहे का है। बताया जा रहा है कि युवती प्रेम-प्रसंग के चलते अपने घर से चली गई थी। बाद में परिजन उसे वापस घर ले जाने पहुंचे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Rewa News: करोड़ों की किताबें गायब होने वाले सरकारी गोदाम में लगी आग, हादसा या सबूत मिटाने की कोशिश?

‘मैं इन्हें नहीं जानती’ कहकर मां से किया किनारा

विवाद के दौरान युवती ने अपनी मां को पहचानने से ही इनकार कर दिया। उसने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह सामने खड़ी महिला को नहीं जानती। यह सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों को थाने ले गई

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। इसके बाद युवती और उसके परिजनों को थाने ले जाया गया, जहां दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की गई।

वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी युवती

Rewa Viral News: पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती सीधी जिले की रहने वाली है और वह पिछले कुछ समय से वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य उसे घर वापस ले जाने के लिए आए थे।काउंसलिंग के बाद जब परिजन युवती को लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में फिर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Rewa Police: रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 8 सील पैक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस जब्त; धार-खरगोन से विंध्य में हो रही थी सप्लाई, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

काउंसलिंग के बाद शांत हुआ मामला

थाने में पुलिस ने युवती और उसके परिजनों की विस्तार से काउंसलिंग की। समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और मामला फिलहाल सुलझा लिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि भविष्य में कोई शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *