Saturday, May 16, 2026
34.1 C
Raipur

SIR Survey : छत्तीसगढ़ में SIR के बाद नो-मैपिंग शुरू, लाखों मतदाताओं को नोटिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। अब प्रशासन ने दूसरे चरण के तहत नो-मैपिंग (कैटेगरी-सी) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण में उन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए थे और जिनके नाम अस्थायी रूप से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

1.33 लाख मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी

प्रशासन के अनुसार रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 33 हजार 53 मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रतिदिन करीब 3 से 5 हजार नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब तक 36 हजार 422 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है।

Read More : Indore Crisis : अपर मुख्य सचिव के निर्देश, 7 दिन में पेयजल सिस्टम सर्वे, प्रशासन अलर्ट

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा और सबसे कम नोटिस

जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 46,675 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं, जबकि आरंग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 8,896 नोटिस जारी हुए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

नोटिस मिलने पर हुआ नाम कटने का खुलासा

कई मतदाताओं का कहना है कि उन्हें पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। नोटिस मिलने के बाद ही उन्हें इसका पता चला। इसके बाद मतदाता अपने-अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

दस्तावेज देने के बावजूद नाम कटने के आरोप

कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने SIR फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन के पास आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।

आंगनबाड़ी और मितानिनों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रशासन ने इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को भी शामिल किया है। वे ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं, जिनके आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज अधूरे हैं। दस्तावेज जमा होते ही उनके नाम नई मतदाता सूची में पुनः जोड़े जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories