Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh C.G Accident : बालोद में बड़ा सड़क हादसा! खड़ी बस को ट्रक...

C.G Accident : बालोद में बड़ा सड़क हादसा! खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 घायल, चालक फरार

बालोद: जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमहाटोला में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं।

बस और बाइक एक साथ चपेट में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पास की दुकान से चिकन लेने गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए बस को टक्कर मार दी, जिससे सामने खड़ी दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : SIR Survey : छत्तीसगढ़ में SIR के बाद नो-मैपिंग शुरू, लाखों मतदाताओं को नोटिस

चार यात्री घायल

इस दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अपनी सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

40 से अधिक यात्री थे बस में सवार

दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे के समय बस पूरी तरह सड़क पर नहीं थी, जिससे बड़ा जनहानि टल गई।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर भीड़ जमा कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया।

पुलिस जांच में जुटी

डौंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here