Raipur GST News : स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

Raipur GST News : दुर्ग। राज्य कर (स्टेट GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप है। फिलहाल उससे रायपुर स्थित स्टेट GST मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

Raipur GST News : जानकारी के अनुसार, विजय यादव आयरन और स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है। उसका कारोबार रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, स्टेट GST विभाग को लंबे समय से कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। प्रारंभिक जांच और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उतई क्षेत्र से विजय यादव को गिरफ्तार किया।

Raipur GST News : अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *