Indore Car Wash Fight: इंदौर में कार वॉश सेंटर पर बवाल मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद, युवक को कार की डिक्की में किया बंद, VIDEO वायरल

Anuj Nirala

Indore Car Wash Fight: इंदौर। शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर वाहनों की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक को जबरन कार की डिक्की में बंद कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

वाहनों की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, घटना इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक कार वॉशिंग शॉप पर हुई। यहां मेडिकल कॉलेज के कुछ पीजी डॉक्टरों और कार वॉश कराने पहुंचे 3-4 युवकों के बीच गाड़ियों की टक्कर को लेकर कहासुनी हो गई।

Indore Theft: इंदौर में 15 टन चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड, व्यापारी को चकमा देकर बेचा माल, तीन आरोपी गिरफ्तार

देखते ही देखते दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

युवक को कार की डिक्की में बंद करने का VIDEO वायरल

Indore Car Wash Fight: घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को जबरन कार की डिक्की में बंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे मामले की जांच का अहम हिस्सा बनाया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और इसमें दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान की जा रही है।

CCTV और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस के अनुसार, घटना के समय दोनों पक्ष एक-दूसरे को नहीं जानते थे, इसलिए शुरुआती दौर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब वायरल वीडियो, कार के रजिस्ट्रेशन नंबर, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Indore Lokayukta Raid: 33 साल की नौकरी में 258% ज्यादा संपत्ति! बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा

अपहरण समेत गंभीर धाराएं जोड़ने की तैयारी

Indore Car Wash Fight:  पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *