Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : नमकीन कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला...

Gwalior News : नमकीन कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

0
163

ग्वालियर : ग्वालियर पुलिस ने महाराजपुरा इलाके में नमकीन कारोबारी से कैश से भरा बैग लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी भी शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया कि कुल 9 आरोपी इस लूट में शामिल थे।

Read News : IPS officers transfer : मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 20 IPS अफसरों के तबादले, धार और अशोकनगर के SP बदले

CCTV से मिला सुराग

घटना के बाद पुलिस ने मुरैना और भिंड रोड पर लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपियों का भागने का रूट साफ हो गया। वारदात के बाद आरोपी घूमने के लिए अजमेर शरीफ तक चले गए थे।

मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी

पुलिस के अनुसार, लूट का मास्टरमाइंड कारोबारी का पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह था। उसने अपने साथियों रोहित उर्फ अक्की परिहार, पवन परिहार, रोहित परिहार, सलमान खान, इरफान खान, मुन्नी खान, विक्की मंडेलिया और अंकित रजक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच और थाना महाराजपुरा की टीम ने तलाशी अभियान चलाते हुए तीन आरोपी रोहित उर्फ अक्की परिहार, पवन परिहार और रोहित परिहार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से करीब 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

Read News : Singrauli : गनियारी में अवैध खनन का खेल, नाबालिग ट्रैक्टर चला रहे, प्रशासन मौन

नागेंद्र सिकरवार, CSP ग्वालियर – CSP नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि वारदात में नमकीन कारोबारी का पूर्व कर्मचारी भी शामिल था। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जरूरत पड़ने पर आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here