MP News Barwani: बड़वानी में RTE प्रवेश पर विवाद, पंजतन्या स्कूल ने 6 बच्चों को रोका

Rahul Goshwami

MP News Barwani: में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बंधान रोड स्थित पंजतन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ने छह बच्चों को फिलहाल प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने इस फैसले के पीछे कोर्ट में दायर याचिका का हवाला दिया है, जबकि परिजन इसे बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन बता रहे हैं।

MP News Barwani:जानकारी के अनुसार, फैजल मंसूरी के बच्चे सहित छह बच्चों का चयन नर्सरी कक्षा में RTE के तहत हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मार्च में आवेदन किया था और पिछले 10-12 दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो प्रवेश दिया जा रहा है और न ही कोई लिखित आश्वासन

MP News Barwani: परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें 15 तारीख तक इंतजार करने को कहा है, जो RTE प्रवेश की अंतिम तिथि भी है। इससे बच्चों के योजना का लाभ न मिल पाने की आशंका बढ़ गई है।

MP News Barwani:जानकारी के अनुसार, फैजल मंसूरी के बच्चे सहित छह बच्चों का चयन नर्सरी कक्षा में RTE के तहत हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मार्च में आवेदन किया था और पिछले 10-12 दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो प्रवेश दिया जा रहा है और न ही कोई लिखित आश्वासन।

MP News Barwani: परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें 15 तारीख तक इंतजार करने को कहा है, जो RTE प्रवेश की अंतिम तिथि भी है। इससे बच्चों के योजना का लाभ न मिल पाने की आशंका बढ़ गई है।

MP News Barwani: वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य कौशर मंडवाड़ा का कहना है कि संस्था ने खुद को अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) संस्थान का दर्जा देने की मांग करते हुए संबंधित विभाग और न्यायालय में याचिका दायर की है। इसी वजह से फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया को रोका गया है।

MP News Barwani: उन्होंने बताया कि मामले की अंतिम सुनवाई जुलाई में प्रस्तावित है और हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पिछले वर्षों में स्कूल ने RTE के तहत प्रवेश दिए हैं और इस बार भी न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *