M.P News : भोपाल-भुसावल नई ट्रेन सेवा का मार्ग प्रशस्त, र्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस की पहल

Rahul Goshwami

भोपाल : बुरहानपुर की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस की पहल पर भोपाल से भुसावल के बीच नई ट्रेन या मेमू रेल सेवा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा में प्रस्तुत अशासकीय संकल्प को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया है।

विधानसभा में उठा जनहित का मुद्दा

विधानसभा सत्र के दौरान अर्चना चिटनिस ने भोपाल-भुसावल रेल मार्ग पर यात्रियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनें तो संचालित हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी के कोचों की कमी और आरक्षण की समस्या के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

संसाधनों के बेहतर उपयोग का सुझाव

विधायक चिटनिस ने सुझाव दिया कि यदि नई ट्रेन शुरू करना संभव न हो, तो वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या 11115-11116 को इटारसी से आगे भोपाल तक विस्तारित किया जाए। इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।

Read More : M.P News : भोपाल के तालाबों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, पहली बार बनी टास्कफोर्स

छोटे स्टेशनों को मिलेगा लाभ

प्रस्तावित रेल सेवा से भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, टिमरनी, खिड़किया और इटारसी सहित मार्ग के कई छोटे स्टेशनों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के लिए आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

सरकार का समर्थन, केंद्र को जाएगा प्रस्ताव

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। सभापति ने संकल्प को सर्वसम्मति से पारित घोषित किया। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को विचारार्थ भेजा जाएगा।यदि केंद्र से मंजूरी मिलती है, तो भोपाल-भुसावल रेल सेवा क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *