Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain Crime News : खून से सनी रामजी की गली, पड़ोसी बना...

Ujjain Crime News : खून से सनी रामजी की गली, पड़ोसी बना हैवान, लोहे के पाइप से हमला कर दो भाइयों को किया लहूलुहान…

Ujjain Crime News
Ujjain Crime News

Ujjain Crime News : उज्जैन : राजेश व्यास | उज्जैन के मुख्य बाजार स्थित राम जी की गली में दुकान के बाहर साड़ी लगाने के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पड़ोसी दुकानदार ने लोहे के पाइप से हमला कर दो चचेरे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE : Ranjhi Jabalpur : सुरक्षा के लिए लगा CCTV कैमरा ही ले उड़ा चोर, घटना का वीडियो वायरल…

Ujjain Crime News : साड़ी लगाने पर हुआ विवाद: चिरंजीव वस्त्रालय के मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई के साथ दुकान पर मौजूद थे, तभी पड़ोस की दुकान के संचालक आदित्य वर्मा ने दुकान के बाहर बल्लियों पर साड़ी लगाने को लेकर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी आदित्य वर्मा दुकान के अंदर से लोहे का पाइप ले आया और पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ के पंजे पर गंभीर चोट आई।

READ MORE : Gold Silver Price Today : सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सप्लाई कमी और अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर ने बढ़ाई कीमतों की रफ्तार…

चचेरे भाई को भी मारा: जब पीड़ित के चचेरे भाई नितिन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी पाइप से मारा, जिससे उसकी दाहिनी पसली में चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को बचाया। आरोपी आदित्य वर्मा घटनास्थल से भागते समय पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी देकर गया। घायल नितिन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी आदित्य वर्मा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here