Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime: रेलवे ट्रैक के पास महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे के...

Indore Crime: रेलवे ट्रैक के पास महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे के शव मिले, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

0
96
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

READ MORE:  CG NEWS : तहसील कार्यालयों में ठप पड़ा कामकाज: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार, जनता परेशान, पेंडिंग मामलों की बढ़ी फेहरिस्त

Indore Crime: एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि ट्रैक किनारे महिला और बच्चे के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि दोनों के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Indore Crime:फिलहाल फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Indore Crime: पुलिस को संदेह है कि यह मामला एक पूर्व में दर्ज गुमशुदगी से जुड़ा हो सकता है। कुछ दिनों पहले एक संदीप नामक युवक द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, संभावना है कि मृत महिला वही हो सकती है। हालांकि, अभी तक महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

Indore Crime: महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष और बच्चे की उम्र डेढ़ से दो साल के बीच आंकी जा रही है। पुलिस पहचान स्थापित करने के प्रयास कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

READ MORE: Gwalior News :ग्वालियर में फिर सड़क धंसी, हाईवे बना खतरा, गड्ढे में फंस रही गाड़ियां, ग्रामीणों में आक्रोश

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here