CG NEWS : तहसील कार्यालयों में ठप पड़ा कामकाज: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार, जनता परेशान, पेंडिंग मामलों की बढ़ी फेहरिस्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। प्रदेशभर के तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे आम जनता को जमीन से जुड़े कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर के तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग निराश होकर लौट रहे हैं। यह हड़ताल पिछले तीन दिनों से चल रही है और आज से तहसीलदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

READ MORE : Stock Market Profits : गिरते शेयर बाजार में कहां लगाएं पैसा? ये रणनीति बना सकती है फ्यूचर सिक्योर…

CG NEWS : जमीन की नकल, त्रुटि सुधार, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य राजस्व कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कोई भी काम नहीं हो सका। हड़ताल में तहसीलदारों के साथ नायब तहसीलदार भी शामिल हैं, जिससे पूरे प्रदेश के तहसील कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है।

 

CG NEWS : रायपुर तहसील कार्यालय में ही करीब 10 हजार से अधिक मामले पेंडिंग हैं। लेकिन हड़ताल के चलते इन मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही। कुछ पक्षकार और वकील पेशी की तारीख जानने के लिए तहसील पहुंचे, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी। वकीलों का कहना है कि पहले से ही न्यायालयों में काम का बोझ है और अब तहसील स्तर पर भी हड़ताल ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

CG NEWS : रायपुर में तहसीलदार राममूर्ति दिवान, राकेश देवांगन और अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी के दफ्तर भी पूरी तरह खाली नजर आए। लोग अपने काम के सिलसिले में दफ्तर पहुंचते रहे, लेकिन तहसीलदारों का कैबिन खाली देख कर लौटना पड़ा। यही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों के तहसील कार्यालयों में भी देखने को मिल रही है।

 

READ MORE:CG NEWS: बचेली में नशे का बढ़ता जाल, चोरों के हौसले बुलंद: घरों में सेंधमारी से दहशत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *