Bacheli News: पहले ही दिन जनसमस्या शिविर में अधिकारी नदारद, पेयजल और पेंशन को लेकर फूटा गुस्सा

0
212
Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली : बचेली नगर पालिका में जन समस्या निवारण और राजस्व वसूली के लिए वार्डों को मिलाकर दो-दो घंटे के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर पहले दिन वार्ड क्रमांक 1 और 2 के लिए गोंडवाना भवन में शिविर लगाया गया।

Bacheli News: हालांकि शिविर के पहले ही दिन नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि नदारद नजर आए। मौके पर केवल वार्ड नंबर 2 के जनप्रतिनिधि सलीम राजा उस्मानी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं से जुड़े आवेदन नगर पालिका प्रशासन को सौंपे।

Bacheli News: शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल संकट को लेकर सामने आईं। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना की राशि पिछले छह महीनों से नहीं मिलने की समस्या भी लोगों ने बताई।

 

Bacheli News: शिविर में कर्मचारी तो मौजूद थे, जो आवेदन ले रहे थे, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। ऐसे में अब इन आवेदनों पर क्या कार्रवाई होगी, यह सवाल बना हुआ है। जनप्रतिनिधि सलीम राजा उस्मानी ने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here