Chhattisgarh Medical Jobs : छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में 1009 नए पदों पर भर्ती की स्वीकृति, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर

Chhattisgarh Medical Jobs : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य में 1009 नए पदों की स्वीकृति दी है। ये पद मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेजों के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Chhattisgarh Medical Jobs : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य गठन के समय केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी संस्थानों का व्यापक नेटवर्क स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि नए पदों की स्वीकृति से चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी और प्रत्येक जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Chhattisgarh Medical Jobs : स्वास्थ्य संस्थानों के लिए स्वीकृत पदों का विवरण इस प्रकार है –

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 39 पद, डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर में 1 पद, मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में 20 पद, गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी कॉलेज जगदलपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़ में कुल 108 पद (प्रत्येक में 36) स्वीकृत किए गए हैं।
मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में नए फिजियोथेरेपी कॉलेजों के लिए 216 पद स्वीकृत हुए हैं।
दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़ और कुनकुरी-जशपुर में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 180 पद (प्रत्येक में 60) तथा जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 120 पद (प्रत्येक में 60) स्वीकृत किए गए हैं।

 

Chhattisgarh Medical Jobs : इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर में 55 पद, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर (रेडियोथेरपी विभाग) में 7 पद, और दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर व जशपुर नर्सिंग कॉलेजों में कुल 210 पद स्वीकृत किए गए हैं। नवा रायपुर, पुसौर (रायगढ़), जांजगीर-चांपा और कुरूद (धमतरी) में नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए 168 पदों की स्वीकृति दी गई है।

Chhattisgarh Medical Jobs : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इन नए पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे चिकित्सा शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और विभिन्न विशेषज्ञताओं में राज्य की क्षमता बढ़ेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P News: खंडवा में क्यों उबल पड़ा आदिवासी समाज? जानिए पूरा मामला

Khandwa Tribal Protest: खंडवा आदिवासी आंदोलन ने मंगलवार को...

Related Articles

Popular Categories