IND vs AUS 5th T20 : आज टीम इंडिया के पास तीसरी बार जीतने का गोल्डन चांस, क्या ब्रिस्बेन में चलेगा सूर्या ब्रिगेड का सिक्का

Rahul Goshwami
IND vs AUS T20

IND vs AUS 5th T20/ब्रिस्बेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। इस समय भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है तो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की जीत से सीरीज 2-2 से बराबर रहेगी।

भारत के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम टी-20 सीरीज से वापसी करना चाहेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

गाबा में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा
IND vs AUS 5th T20 ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। यानी टॉस जीतने वाली टीम के सामने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बेहतर साबित हो सकता है।

Read More: Richest Women Cricketers : भारतीय महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में जोरदार उछाल, 3 लाख से 3 करोड़ तक पहुंची, ये हैं भारत की पांच सबसे अमीर महिला क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में अब तक 8 मैच खेले हैं और सिर्फ एक बार हारी है। भारत ने यहां 2018 में एकमात्र टी-20 खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

बारिश बन सकती है खेल बिगाड़ने वाली
ब्रिस्बेन में आज शाम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच 35 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। ऐसे में मुकाबले के दौरान डकवर्थ-लुईस नियम लागू होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

टीम इंडिया में हो सकता है एक बदलाव
IND vs AUS 5th T20 भारतीय टीम में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करेगी। तिलक वर्मा को नंबर-3 पर मौका मिलने की संभावना है। कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर, जबकि शिवम दुबे और अक्षर पटेल मिडल ऑर्डर संभालेंगे। विकेटकीपर जितेश शर्मा की जगह इस मैच में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी नई गेंद संभालेगी, जबकि वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Read More :  Women Cricket World Cup 2025 : सीएम साय बोले– नारी शक्ति की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात…

भारत के पास आज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीसरी बार टी-20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। वहीं कंगारू टीम घरेलू दर्शकों के सामने बराबरी करने की कोशिश करेगी। मौसम की मार अगर नहीं पड़ी तो गाबा में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *