M.P News : खेल महोत्सव में देरी से पहुंचे VD शर्मा पर छात्रा का तंज – नमस्ते तो ठीक है…हमारे पास फालतू टाइम है क्या

0
205
vd sharma
नाराज छात्रा ने सांसद को सुनाई खरी-खोटी

छतरपुर: छतरपुर जिले के चंदला में आयोजित VD Sharma Sports Festival के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने स्कूल छात्राओं की परेशानियों की हकीकत उजागर कर दी। मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम देर से शुरू होने के कारण छात्राएँ घंटों धूप में खड़ी रहीं। इंतज़ार से परेशान एक छात्रा ने सांसद के सामने अपनी नाराज़गी खुलकर जाहिर कर दी।

सुबह से मैदान में खड़ी रहीं छात्राएँ, देर से पहुंचे सांसद
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को सुबह करीब 10 बजे ही मैदान में पहुंचा दिया गया था। तेज धूप, भूख और प्यास के बीच छात्राएँ घंटों तक खड़ी रहीं। लेकिन सांसद वीडी शर्मा दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। इस बीच छात्रों का धैर्य जवाब दे चुका था।

Read More : Pratima Bagri Controversy : गांजा तस्करी केस में मंत्री प्रतिमा बागरी को आलाकमान की तगड़ी फटकार,

सांसद के अभिवादन पर छात्रा का तीखा सवाल
जैसे ही सांसद छात्राओं की कतार से होकर गुजरते हुए ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन कर रहे थे, तभी एक छात्रा अचानक बोल पड़ी— “नमस्ते तो ठीक है, हम आपके लिए इतनी देर से खड़े हैं। हमारे पास फालतू टाइम है क्या?”

छात्रा की दो टूक बात सुनकर वीडी शर्मा कुछ क्षण के लिए असहज हो गए। हालांकि उन्होंने तुरंत छात्रा को गले लगाकर उसे शांत किया और उसकी नाराज़गी कम करने का प्रयास किया।

Read More : Pratima Bagri NSUI Protest : मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले पर NSUI का हंगामा, गांजा केस में भाई की गिरफ्तारी पर इस्तीफे की मांग तेज

वीडी शर्मा बोले— आयोजकों की गलती
मीडिया से बातचीत में सांसद ने साफ किया कि“आयोजकों ने मुझे दोपहर 2 बजे बुलाया था, और मैं समय पर पहुँचा। छात्राओं को सुबह बुला लिया गया था, यही गलतफहमी की वजह है।”उन्होंने कहा कि बच्चों की परेशानी जायज़ है और इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इस पर ध्यान दिया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव 2025 का हिस्सा है यह आयोजन
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। जिले-दर-जिले आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here