Gwalior News: ग्वालियर किले पर युवती ने जान जोखिम में डालकर बनाई रील, सुरक्षा इंतजामों की पोल खुली, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर : ग्वालियर में रील बनाने का टशन लोगों की जान पर भारी पड़ता दिख रहा है। ताजा मामला ग्वालियर फोर्ट का है, जहां एक युवती ने जान जोखिम में डालकर किले की ऊंची दीवार पर रील बनाई। वीडियो में युवती को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खतरनाक तरीके से दीवार के किनारे खड़ा देखा जा सकता है।

Gwalior News: ग्वालियर किले की दीवारों से पहले भी कई बार लोग गिरकर हादसों का शिकार हो चुके हैं, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। इस घटना ने पर्यटन विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। जिस जगह युवती रील बना रही थी, वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। जबकि किले की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *