Monday, May 11, 2026
26.1 C
Raipur

M.P Crime : नरसिंहपुर में Love Triangle का खौफनाक अंत! गर्लफ्रेंड ने बचपन के प्रेमी संग मिलकर बॉयफ्रेंड की कराई हत्या

Narsinghpur Love Triangle Murder : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर और रायसेन जिले से जुड़ा एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने बचपन के प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दूसरे जिले में फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन एक बच्चे की कॉपी ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पुलिस जांच में सामने आया कि नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा की रहने वाली रीना किरार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। करीब तीन साल पहले राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट की उससे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया।वीरू अक्सर राजस्थान से मध्यप्रदेश आकर रीना से मिलने लगा था। यही रिश्ता आगे चलकर उसकी मौत की वजह बन गया।

बचपन के प्रेमी को खटकने लगा रिश्ता

पुलिस के अनुसार, रीना का बचपन का प्रेमी अरुण पटेल भी उसके संपर्क में था। बताया गया कि अरुण रीना और उसके परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसने रीना को महंगी SUV और सोने के जेवर तक दिलाए थे।

लेकिन वीरू का लगातार रीना के घर आना-जाना अरुण को नागवार गुजरने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इसके बाद अरुण और रीना ने मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

घर बुलाकर बेसबॉल बैट से किया हमला

29 अप्रैल को रीना ने वीरू को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक, घर में पहले से अरुण पटेल और हरनाम सिंह किरार मौजूद थे। जैसे ही वीरू घर पहुंचा, तीनों आरोपियों ने उस पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया।सिर पर लगातार वार होने से वीरू की मौके पर ही मौत हो गई।
Read more : M.P News : रीवा में चलती कार बनी ‘आग का गोला’, चालक ने कूदकर बचाई जान

शव को बोरी में भरकर रायसेन की खाई में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में पैक किया और XUV 700 की डिक्की में रखकर रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र ले गए। वहां नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे करीब 40 फीट गहरी खाई में शव फेंक दिया गया ताकि पुलिस को लगे कि मामला किसी दूसरे जिले का है।

बच्चे की कॉपी बनी सबसे बड़ा सुराग

7 मई को पुलिस को खाई में सड़ी-गली लाश मिली। शव की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन घटनास्थल से मिले बैग में रखी एक बच्चे की कॉपी जांच का अहम सुराग बन गई।

कॉपी में लिखावट के आधार पर पुलिस साईंखेड़ा पहुंची और जांच आगे बढ़ाई। जब संदिग्ध घर कई दिनों तक बंद मिला तो पुलिस का शक गहरा गया। मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उज्जैन से रीना, अरुण और हरनाम को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूली पूरी साजिश

शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद तीनों ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और XUV 700 जब्त कर ली है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories