Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में चलती कार बनी ‘आग का गोला’, चालक...

M.P News : रीवा में चलती कार बनी ‘आग का गोला’, चालक ने कूदकर बचाई जान

Rewa moving car fire police negligence : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके की बताई जा रही है। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत वाहन रोककर बाहर कूद गया। चालक की सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के दौरान मौके पर मौजूद 100 डायल पुलिस कर्मियों की भूमिका पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि जलती कार के आसपास लगातार ट्रैफिक चलता रहा, लेकिन पुलिस ने न तो रास्ता बंद कराया और न ही लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाने की कोशिश की।

बड़ा हादसा हो सकता था

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक नियंत्रित नहीं किया जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें सड़क तक फैल रही थीं और आसपास मौजूद लोग दहशत में नजर आए।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here