Raipur News : रायपुर में पानी के लिए हाहाकार, जल संकट से जूझता रायपुर, कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम पर लापरवाही का आरोप

0
76
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में पानी की किल्लत को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसी समस्या के विरोध में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने नगर निगम के जोन-8 कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। यह आंदोलन गुढ़ियारी, अशोक नगर और बजरंग चौक समेत कई इलाकों में लंबे समय से जारी जल संकट को लेकर किया गया।

Raipur News : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19, दुर्गा चौक, बजरंग चौक, बड़ा अशोक नगर और आसपास की बस्तियों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी कमी बनी हुई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को पीने के पानी के लिए एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। अधिकांश बोरिंग खराब हो चुके हैं और टैंकरों की संख्या भी जरूरत के मुकाबले काफी कम है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा और केवल औपचारिकता निभाकर हालात को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि लोगों से पानी का टैक्स तो लिया जा रहा है, लेकिन बदले में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही।

Raipur News : नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भी कहा कि पानी की कमी का असर लोगों की आजीविका पर पड़ रहा है। लोगों को दिनभर पानी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे वे अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टैंकर से पानी की आपूर्ति भी बहुत कम है और जो पानी मिल रहा है, वह जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

Raipur News : स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं। टैंकर समय पर नहीं पहुंचते और आने पर भी सभी लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, खासकर कामकाजी लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here