Thursday, June 18, 2026
31.1 C
Raipur

Bengal Chunav Results 2026 : BJP की बड़ी बढ़त पर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन, बोलीं- जहां हम जीत रहे, वहां…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1:50 बजे तक BJP 194 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बड़ा बयान सामने आया है। ममता ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन सीटों पर TMC आगे चल रही है, वहां मतगणना की प्रक्रिया जानबूझकर धीमी की जा रही है।

ममता बोलीं- आखिरी वोट तक लड़ाई जारी रहेगी

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि अंतिम वोट की गिनती तक डटे रहना जरूरी है। उन्होंने कहा,“मैंने पहले ही कहा था कि जब तक आखिरी वोट की गिनती न हो जाए, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हमारा वोट शेयर अंतिम राउंड तक साफ होगा। हम जीतेंगे।”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों का इस्तेमाल TMC कार्यकर्ताओं को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

केंद्रीय बलों पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा,“ये लोग केंद्रीय बलों के जरिए हमारे लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। जहां हम जीत रहे हैं, वहां मतगणना धीमी हो रही है। लेकिन आखिर में जीत हमारी ही होगी।”ममता ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और मतगणना पूरी होने तक मैदान में बने रहें।
Read more : Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! शुभेंदु की चुनौती के बीच भवानीपुर से ममता मजबूत

बंगाल में BJP का दबदबा कायम

रुझानों में BJP राज्यभर में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पार्टी उत्तर बंगाल और सीमावर्ती जिलों में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। BJP मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार उत्तर, कूचबिहार दक्षिण, सीतलकुची, सिताई, दिनहाटा, नाटाबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, अलीपुरद्वार, फालाकाटा, मदारीहाट, धुपगुड़ी, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी और राजगंज जैसी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजनीतिक माहौल हुआ गरम

रुझानों के साथ ही बंगाल की सियासत और गर्म होती जा रही है। BJP जहां इसे ऐतिहासिक जनादेश बता रही है, वहीं TMC चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रिकॉर्ड मतदान और कई स्थानीय मुद्दों ने इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है, जो पश्चिम बंगाल की राजनीति की नई दिशा तय करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories