HomeMadhya PradeshJabalpurJabalpur Water Quality Issue : रसल चौक के नलों से निकला मटमैला...

Jabalpur Water Quality Issue : रसल चौक के नलों से निकला मटमैला पानी; महापौर के ‘साफ पानी’ के दावे फेल, पीड़ित बोला— “शिकायत के बाद भी नहीं बदला हाल”

Date:

Related stories

Jabalpur Water Quality Issue : जबलपुर: मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने आज जबलपुर में पेयजल की गुणवत्ता की पड़ताल की। रसल चौक स्थित एक घर में जैसे ही शाम को नल चालू हुआ, साफ पानी की जगह गाढ़ा मटमैला और गंदा पानी बहने लगा। यह नजारा उस दावे के ठीक उलट था जो हाल ही में नगर निगम कमिश्नर और महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर किया था।

निगम के दावों की खुली पोल

क्षेत्रीय निवासी राजेंद्र जी ने बताया कि उनके घर में पिछले एक साल से गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने नगर निगम में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन प्लंबर आकर खानापूर्ति कर चले गए। राजेंद्र का कहना है कि पानी इतना प्रदूषित है कि उसे पीने से वे बीमार तक पड़ चुके हैं। यह स्थिति उस शहर की है जिसे स्मार्ट सिटी और स्वच्छता में अव्वल बनाने के दावे किए जा रहे हैं।

सियासी जुबानी जंग: “भाजपा में जाते ही पानी साफ हो गया?”

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब से महापौर भाजपा में शामिल हुए हैं, शायद उन्हें सब कुछ साफ नजर आने लगा है। मैं उन्हें निमंत्रण देता हूं कि वे खुद हमारे साथ आकर रसल चौक का पानी देखें।” शर्मा ने पुरानी यादें ताजा कराते हुए कहा कि कभी वर्तमान महापौर खुद कांग्रेस में रहते हुए गंदे पानी के मुद्दे पर पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले के घर का घेराव करने उनके साथ जाया करते थे।

महापौर का पलटवार

मामले को बढ़ता देख महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने भी चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति न करे, बल्कि उनके साथ मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘रियलिटी चेक’ करे ताकि हकीकत सामने आ सके।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here