MP NEWS: नियमों की सख्ती लाई रिजल्ट, आरटीओ ने किया रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

Rahul Goshwami

MP NEWS: Singrauli: सिंगरौली में आरटीओ चेकपोस्ट ने महज तीन महीनों में राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड बनाया है।

जिला परिवहन विभाग के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से कुल 63 लाख 54 हजार 300 रुपए का राजस्व एकत्रित किया गया, जिसमें ऑनलाइन वसूली का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा।

MP NEWS: Singrauli: इस उपलब्धि का श्रेय जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व को दिया जा रहा है।

टीम ने एक ओर जागरूकता अभियान चलाकर सीटबेल्ट और रेडियम रिफ्लेक्टर के उपयोग को बढ़ावा दिया, वहीं अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई भी की।

हालांकि, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नशे की हालत में विवाद और दुर्व्यवहार के मामले भी सामने आए हैं, जिन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है।

MP NEWS: Singrauli: परिवहन विभाग ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *