HomeMadhya PradeshRaisen News: सांची में पटवारी पर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश...

Raisen News: सांची में पटवारी पर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Date:

Related stories

Raisen News: राजू बैरागी /रायसेन। सांची तहसील के ग्राम खोहा के किसानों ने हल्का नंबर-5 के पटवारी धर्मेन्द्र नायक पर वर्षों से काबिज किसानों की जमीन का कथित रूप से फर्जी सीमांकन कर दबंगों को कब्जा दिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1983 से अनुदान में मिली भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। आरोप है कि पटवारी द्वारा नियमों के विपरीत सीमांकन की प्रक्रिया अपनाकर उनकी जमीन पर दूसरे लोगों को कब्जा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

किसानों ने बताया कि संबंधित भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड और अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के बावजूद सीमांकन कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका दावा है कि एसडीएम द्वारा भी बिना आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए सीमांकन नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से उन्हें जमीन छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर 24 जून को जब सीमांकन की कार्रवाई के लिए राजस्व अमला गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

Raisen News: ग्रामवासियों ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अब किसानों की नजर जिला प्रशासन पर टिकी है कि उनकी शिकायत पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here