Bhopal Gurunanak School Case : प्रिंसिपल की हैवानियत : तबीयत खराब का कहकर पेरेंट्स को बुलाया, पिता बोले- चेहरे पर थप्पड़ के निशान, हो गया बेहोश…जानें पूरा मामला

Parivesh
Bhopal Gurunanak School Case

Bhopal Gurunanak School Case : भोपाल | भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट:तबीयत खराब का कहकर पेरेंट्स को बुलाया, पिता बोले- चेहरे पर थप्पड़ के निशान, हो गया बेहोश भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर 6वीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है।

Bhopal Gurunanak School Case : बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत कौर पर थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने, भविष्य खराब करने की धमकी देने और बच्चे को बेहोशी की हालत में छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।घटना के बाद परिजनों ने शाहजहांनाबाद थाने में प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

READ MORE : Indore Swimming Teacher Suicide : लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत, स्विमिंग टीचर ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

पिता का आरोप- चेहरे पर 10-15 थप्पड़ों के निशान बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर 2:08 बजे स्कूल से कॉल आया था कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। तुरंत स्कूल पहुंचें। जब स्कूल पहुंचे तो उनका बेटा अस्त-व्यस्त हालत में मिला। उसके चेहरे पर सूजन और थप्पड़ों के निशान थे और वह सांस लेने में तकलीफ के बाद अचानक बेहोश हो गया।

उसे आनन-फानन में चिरायु अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसे होश आया। इसके बाद बेटे ने बताया कि उसका सहपाठी से विवाद हो गया। उसकी क्लास टीचर उसे प्रिंसिपल के पास ले गईं। जहां प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने स्कूल कॉरिडोर में ही बच्चे को 10-15 थप्पड़ मारे। पहले भी देती थीं धमकियां, टीसी देने की बात कहती थीं

पिता की शिकायत के अनुसार- प्रिंसिपल अक्सर मेरे बेटे को बुलाकर टीसी देने और साल खराब कर देने की धमकी देती थी। जब मैंने घटना को लेकर उनसे बात करनी चाही, तो उन्होंने मुझसे भी बदसलूकी की और स्कूल से जबर्दस्ती बाहर निकाल दिया।

जब मैंने शिकायत की तो उन्होंने बेटे के साथ उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को भी ऑनलाइन क्लास वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया है।

मां से कहा- आपका बच्चा गुंडा बनेगा बच्चे की मां ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:03 बजे प्रज्ञा सोनी मैम का कॉल आया कि प्रिंसिपल बुला रही हैं। जब हम पहुंचे तो बच्चा बेहोशी हालत में था। टीचर कह रहे थे कि दो बच्चों की लड़ाई हुई है। मैंने कहा दूसरे बच्चे के पेरेंट्स को बुलाइए, मैं उसका इलाज करवा दूंगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

READ MORE : Bhilai Aarakshak Sexual Exploitation Case : जब रक्षक ही भक्षक बन जाए : नाबालिक को जेल से छुड़ाने संबंध बनाने की मांग भिलाई के आरक्षक ने कानून की गरिमा को किया तार तार….

जब हम बात कर रहे थे, तभी प्रिंसिपल बाहर आईं और बोलीं ‘क्या गुंडा बनाओगी अपने बेटे को?’ इसके बाद उन्होंने हमें जबरदस्ती स्कूल से बाहर कर दिया। मेरे बेटे ने मुझे बताया कि प्रिंसिपल मैम ने 7-10 थप्पड़ मारे।

हमने पुलिस से स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। अगर मेरे बच्चे को कुछ हो जाता, तो जिम्मेदार कौन होता? हम प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

स्कूल प्रबंधन से संपर्क की कोशिश इधर, घटना के बाद प्रिंसिपल सुरजीत कौर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्कूल प्रबंधन ने भी जांच या पक्ष को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वहीं, शाहजानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि हमारे पास इस तरह की शिकायत आई है। हम कल (गुरुवार) स्कूल के सीसीटीवी की जांच करवाएंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *